Chhattisgarh News : अभिनेता अक्षय कुमार पहुंचे छत्तीसगढ़, रायगढ़ में करेंगे इस फिल्म की शूटिंग…जानिए

रायपुर. बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ में होगी। इसे लेकर अभिनेता अक्षय कुमार छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए हैं। रायगढ़ के आसपास के इलाकों में लगभग 4 दिन तक शूटिंग होगी। वहीं अक्षय की अपकमिंग मूवी में छत्तीसगढ़ की खूबसूरती दिखेगी।

 



साउथ की फिल्म सोरारई पोटरु की रीमेक की शूटिंग

बता दें कि अभिनेता अक्षय कुमार साउथ की फिल्म सोरारई पोटरु की रीमेक की शूटिंग छत्तीसगढ़ में होगी। इस फिल्म ने कई राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुकी है। इस फिल्म में मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री राधिका मदान हैं। इस फिल्म की शूटिंग 14 तारीख से शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में लगातार कुछ बॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग हुई है, लेकिन अक्षय की यह फिल्म यहां होने वाला सबसे बड़ा प्रोजेक्ट साबित होगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!