छत्तीसगढ़: WRS के दशहरा उत्सव में शामिल होंगे रामायण के राम-सीता, 111 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन

रायपुर. राजधानी में एक ओर जहां नवरात्रि पर्व को लेकर उत्साह है, वहीं दशहरा उत्सव की तैयारी भी जोरों शोरों से चल रही है। शहर के विभिन्न इलाकों में दशहरा उत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। वहीं इस बार रायपुर के डब्ल्यूआरएस मैदान में 110 फीट का रावण दहन होगा। जो कई मायनों में बेहद खास होने वाला है।



दरअसल डब्ल्यूआरएस के दशहरा उत्सव रामायण के राम-सीता शामिल होंगे। इसे लेकर आज नगर निगम महापौर एजाज ढेबर ने जानकारी दी है। बताया कि इस बार 111 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। वहीं कार्यक्रम में रामायण सीरियल के राम-सीता के पात्र शामिल होंगे। उत्सव के दौरान रामायण सीरियल के राम-सीता की शोभायात्रा निकलेगी।

इसे भी पढ़े -  Sakti Arrest : BOSCH कंपनी के ऑयल का डुप्लीकेट ऑयल बनाकर बिक्री करने वाला ऑटो पार्ट्स दुकान संचालक गिरफ्तार, सक्ती का मामला

मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला होगा 70-70 फीट का

मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला तैयार किया जा रहा है जिसकी ऊँचाई 70-70फ़ीट है। डब्ल्यू आर एस दशहरा उत्सव समिति के सचिव राधेश्याम विभार ने बताया कि यहां मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। इस बार दशहरा उत्सव में प्रसिद्ध टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम और सीता की भूमिका निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया भी शामिल होंगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : SP विजय पांडेय जाएंगे ट्रेनिंग में हैदराबाद, ...राज्य पुलिस सेवा की इस महिला ऑफिसर को मिली SP की जिम्मेदारी, DGP ने जारी किया आदेश... देखिए आदेश...

रायपुर के रावणभाटा मैदान में भी दशहरे उत्सव की तैयारियां चल रही है। वहां इस बार 60 फीट का रावण तैयार किया जा रहा है और हर साल की तरह इस बार भी रामलीला का मंचन होगा दूधाधारी मठ से बालाजी की पालकी लाई जाएगी जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा।

error: Content is protected !!