रवीना टंडन और जूही चावला के बाद इस अभिनेत्री ने छोड़ा बड़े पर्दे का साथ, इस वेब सीरीज के जरिए करेंगी OTT में डेब्यू

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर लंबे वक़्त के बाद फिर से अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरे के लिए तैयार है। उर्मिला ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। उर्मिला के एक्टिंग और ख़ूबसूरती के दीवाने हर तरफ है। 18 साल के बाद उर्मिला दोबारा एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही है। हाल ही में एक्ट्रेस की अपकमिंग वेब सीरीज ” तिवारी ” का फर्स्ट लुक सामने आया। जिसमे एक्ट्रेस का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। साथ ही यह भी अंदाज लगाया जा रहा है कि इस फिल्म में एक्ट्रेस का एक्शन अवतार भी देखने को मिलेगा।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

इसके साथ ही उर्मिला ने अपनी डेब्यू वेब सीरीज की अनाउंसमेंट करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मैं वेब सीरीज तिवारी से अपनी वापसी और डिजिटल डेब्यू का पहला लुक साझा करने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं। आप सभी के सपोर्ट से यह मुमकिन हो पाया है। यह पहले से ज्यादा अधिक चुनौतीपूर्ण वापसी का वादा रहा है। उम्मीद है कि आप सभी को यह सीरीज रोमांचक लगेगी। मेरी नई जर्नी की शुरुआत के लिए आप सभी के साथ, प्यार और शुभकामनाओं की जरूरत है।’

18 साल के बाद फिल्मों में वापसी करेंगी एक्ट्रेस

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने 1980 से 2004 तक फिल्मों में सक्रिय रहीं। इस दौरान उर्मिला ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। जैसे कि “रंगीला,” “जुदाई,” “दाउद,” “सत्या,” “प्यार तूने क्या किया,” “एक हसीना थी,” और “कौन” जैसी फिल्मों में अभिनय करके बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों की सूची में शामिल हुई इसके बाद एक्ट्रेस को काम कम होता गया और वह धीरे-धीरे सुर्खियों से पीछे हट गईं। जिसके बाद एक्ट्रेस ने साल 2019 में, कांग्रेस में शामिल हो गईं। लेकिन अब दोबारा एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग का तड़का फिल्मों में लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!