Chris Gayle Dance Video: क्रिस गेल पर चढ़ा गरबा का खुमार, लाल कुर्ता पहन जमकर नाचे, वीडियो वायरल…देखिए

कैरिबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल इन दिनों भारत में हैं। वह लीजेंड लीग क्रिकेट में गुजरात जाएंट्स की टीम के लिए खेल रहे हैं। इस बीच गेल पर गरबा डांस का खुमार चढ़ गया है और उन्होंने नवरात्रि के मौके पर जमकर डांस किया है। उनके डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आईपीएल के जरिए गेल ने भारत में भी काफी लोकप्रियता हासिल की है और उनके भारतीय फैंस को यह डांस काफी पसंद आ रहा है।

 



इस मौके पर गेल ने अपनी टीम गुजरात जाएंट्स के साथी खिलाड़ियों के साथ नवरात्रि का त्योहार मनाया और जमकर मस्ती की। गुजरात जाएंट्स की टीम ने गेल के डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा “नवरात्रि मनाने के लिए यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने ढोल की थाप पर डांस किया।”

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

The Universe Boss @henrygayle dancing on the dhol beats to celebrate Navratri! 🔥😍@llct20 @AdaniSportsline #GarjegaGujarat #LLCT20 #BossLogonKaGame #LegendsLeagueCricket #Adani #cricketlovers #cricketfans #indiancricket #cricketfever #cricketlife #T20 #BCCI #cricket pic.twitter.com/Cv3GbcZlE6

— Gujarat Giants (@GujaratGiants) October 2, 2022

गुजरात जाएंट्स की टीम ने मनाया नवरात्रि का त्योहार

गेल के अलावा उनके ओपनिंग जोड़ीदार वीरेन्द्र सहवाग और गुजरात जाएंट्स के बाकी खिलाड़ियों ने भी जोधपुर में नवरात्रि का त्योहार मनाया। खास गरबा डांस में सभी खिलाड़ियों ने पारंपारिक संगीत पर जमकर डांस किया। सभी खिलाड़ी पारंपरिक भारतीय कपड़ो में थे और उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

एलिमिनेटर मैच खेलेगी गुजरात की टीम

गुजरात जायंट्स इस समय लीजेंड्स लीग क्रिकेट के लिए जोधपुर में हैं। सहवाग की अगुवाई वाली टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है और सोमवार को बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में एलिमिनेटर मैच खेलेगी। गुजरात जायंट्स के लिए खेलते हुए गेल ने क्रमश: 15 और 68 का स्कोर बनाया है। ये दोनों ही स्कोर भीलवाड़ा किंग्स के खिलाफ आए। गुजरात की टीम में गेल और सहवाग के अलावा पार्थिव पटेल, केविन ओ ब्रायन, ग्रीम स्वान, रिचर्ड लेवी और अजंता मेंडिस जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!