IND vs SA : टीम इंडिया ने पहली बार SA को घर में दी मात, जीती T20 सीरीज, रोहित ने रचा इतिहास

गुवाहाटी. भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारत ने तीन विकेट पर 237 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट पर 221 रन पर रोक दिया।

 



भारत ने अपनी सरजमीं पर टी20 श्रृंखला में पहली बार दक्षिण अफ्रीका को हराया हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा नाबाद 106 रन बनाये। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए।

टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बैटिंग की और शुरुआत से ही अपने इरादे साफ कर दिया। पहले केएल राहुल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने अफ्रीका पर हमला बोला, उसके बाद सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने तो कुछ ऐसा कमाल किया जिसके सामने अफ्रीकी बॉलर घुटने के बल नज़र आए। सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 22 बॉल में 61 रन बना डाले।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : तुर्रीधाम के शिव मंदिर में बनारस की तर्ज पर होगी गंगा आरती, 56 भोग और आकर्षक झांकिया होंगी महोत्सव का मुख्य आकर्षण

रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास

दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 237 रन बनाए और साउथ अफ्रीका के सामने 238 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 221 रन ही बना पाई। रोहित शर्मा ने इसी के साथ ही इतिहास रच दिया है। वह साउथ अफ्रीका को भारतीय धरती पर टी20 सीरीज हराने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : सरपंच दिलदार खूंटे की पहल से बड़ेमुड़पार गांव हुआ CCTV युक्त, 11 चौक-चौराहों और स्कूलों में लगे CCTV कैमरा, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

Related posts:

error: Content is protected !!