Janjgir Accident News : दो बाइक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 4 लोग हुए घायल, चारों बिलासपुर रेफर

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ ब्लॉक के लोहर्सी गांव में आज दो बाइक सवार आमने-सामने जोरदार भिड़ंत से 4 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से 2 लोगों को गंभीर चोटें आई है. चारों घायलों को बिलासपुर रेफ़र किया गया है.

 



आपको बता दें कि धरदेई गांव के द्वारिका कर्ष और रमेश कर्ष दोनों बाइक से शिवरीनारायण जा रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक में लोहर्सी गांव के फिरत पटेल और समारू यादव, दोनों की बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे धरदेई गांव के द्वारिका कर्ष एवं रमेश कर्ष दोनों को हाथ-पैर में चोट लगी है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के नन्हे विद्यार्थियों ने किए गणपति बप्पा के दर्शन

लोहर्सी गांव के फिरत पटेल, समारू दास यादव को गंभीर चोटें आई है, जिन्हें शिवरीनारायण और पामगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां से चारों घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है, जिसमें से 2 घायलों की हालत गम्भीर है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!