Janjgir Arrest : छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में दो आरोपी को जांजगीर के पुरानी सिचाई कॉलोनी और मड़वा गांव से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, जांजगीर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि जब वह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी. इसी दौरान तेरसराम साहू आया और पीड़िता का हाथ खीचने लगा. जब पीड़िता ने मना किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी. रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी तेरसराम साहू के खिलाफ 354, 354 क, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया था और आरोपी तेरस राम को जांजगीर के पुरानी सिचाई कॉलोनी से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

दूसरी ओर जांजगीर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने भी सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बाजार से वापस आ रही थी, तभी आरोपी राजेश बरेठ आया और पीड़िता का हाथ पकड़ कर खींचने लगा. पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी तैश में आ गया और उससे मारपीट करने लगा. रिपोर्ट पर पुलिस ने 354, 354 क, 323 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी. पुलिस ने उसे मड़वा गांव से गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!