Janjgir Big News : 78 लाख रुपये लूट के मामले में 2 माह बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं, बिलासपुर आईजी ने की 30 हजार ईनाम की घोषणा की, SP ने भी पहले 5 हजार ईनाम की घोषणा की थी…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के खोखरा गांव में शराब दुकान के पास कैश कलेक्शन की राशि 78 लाख रुपये लूट के मामले में 2 माह बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है. इसके बाद बदमाशों के सुराग देने पर बिलासपुर आईजी ने की 30 हजार ईनाम की घोषणा की है, वहीं SP ने भी पहले 5 हजार ईनाम की घोषणा की थी. वारदात का CCTV भी सामने आ चुका है, जिसमें 2 बदमाश पिस्टल ताने नजर आ रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

दरअसल, 14 जनवरी को खोखरा गांव में 2 बदमाशों ने 78 लाख की लूट की थी. शराब दुकान से कलेक्शन राशि लेने टीम निकली थी और लूट के वक्त बदमाशों ने गार्ड के पैर पर गोली चलाई थी. मामले के SP द्वारा गठित स्पेशल टीम जांच कर रही है, लेकिन पुलिस का हाथ खाली है. इस तरह जिले की अब तक कि सबसे बड़ी लूट की वारदात के मामले में पुलिस फिसड्डी साबित हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!