Janjgir Death : पेड़ पर लटकती मिली युवक की लाश, मौके पर पहुंची पामगढ़ पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के मेंहदा गांव में पेड़ पर युवक की फांसी पर लटकती लाश मिली है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है.

 



दरअसल, ग्रामीणों ने पेड़ पर लटकती एक युवक की लाश देखी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है. फिलहाल, अभी मृतक युवक की पहचान नहीं हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई की जा रही है और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. पीएम रिपोर्ट से युवक की मौत के कारण का पता चल सकेगा. पुलिस द्वारा मृतक युवक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है.

पामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे ने बताया कि युवक की पेड़ पर लटकती लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस टीम पहुंच गई है और सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!