Sakti Accident : सड़क पर बिगड़े ट्रक में पीछे से टकराई बाइक, बाइक सवार पिता-पुत्र की हालत गंभीर, सक्ती अस्पताल से बिलासपुर रेफर, सक्ती क्षेत्र की घटना

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के डड़ई गांव में सड़क पर बिगड़े हालत में खड़े ट्रक में बाइक पीछे से टकरा गई. हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र को गंभीर चोट आई है. दोनों को सक्ती अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



मालखरौदा क्षेत्र के छपोरा गांव के रहने वाले सियाराम श्रीवास, अपने 10 साल के बेटे के साथ बाइक से ससुराल नगरदा जा रहा था. वे डड़ई गांव पहुंचे थे, जहां सड़क पर बिगड़े हालत में खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई. हादसे में पिता-पुत्र को गम्भीर चोट आई है. दोनों को पहले सक्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां से बिलासपुर रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : म्यूल अकाउंट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला समेत 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

लापरवाही यह है कि ट्रक में ना पीछे लाइट लगी थी और रेडियम लगा था. बिगड़ने के बाद ट्रक बीच सड़क पर खड़ा था और अंधेरा होने की वजह से बाइक टकरा गई और बड़ा हादसा हो गया. लोगों के द्वारा सवाल उठाया जा रहा है कि बिना लाइट, रेडियम के ट्रक को सड़क पर चलने की अनुमति कैसे मिलती है ? ट्रक के बिगड़ने के बाद जब ट्रक सड़क पर खड़ा था, तब भी अलग से लाइटिंग या दूसरी व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसकी वजह से बड़ी दुर्घटना हो गई.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : संस्कृति इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मसीयूटिकल साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी मेऊ पामगढ़ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विविध कार्यक्रम

Related posts:

error: Content is protected !!