Pamgarh DeadBody : नहर के पास संदिग्ध हालत में युवक की लाश मिली, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शुरू की जांच

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के बारगांव की नहर के पास संदिग्ध हालत में युवक की लाश मिली है. मृतक युवक का नाम संजय टण्डन था, जो चेऊडीह गांव का रहने वाला था और पामगढ़ के एक पेट्रोल पम्प में काम करता था. शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

दरअसल, बारगांव की नहर के पास शव मिलने की खबर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. मामले की सूचना के बाद पामगढ़ थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा, स्टाफ के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. पीएम रिपोर्ट से युवक की मौत के असल कारण का पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!