Janjgir Police Action : पटाखे का अवैध भंडारण करने वाले 2 दुकानदारों पर कार्रवाई, 65 किलो पटाखा जब्त, अवैध भंडारण करने वाले बड़े रसूखदार दुकानदारों पर कार्रवाई कब ?

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने 2 दुकानदारों को 65 किलो पटाखे के साथ गिरफ्तार किया है और दोनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. साथ ही, पटाखे को जब्त किया है. पुलिस ने दीपावली को देखते हुए पटाखे का अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है.

 



दरअसल, पुलिस को चंदनिया पारा में दुकानदार झंकार कटकवार के द्वारा पटाखे भंडारण करने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और 47 किलो पटाखा जब्त किया है.
दूसरी कार्रवाई नैला के वार्ड 4 में हुई, जहां दुकानदार जयकुमार मित्तल से अवैध रूप से भंडारित 18 किलो पटाखा को जब्त किया गया है. दोनों आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

बड़े दुकानदारों पर पुलिस की मेहरबानी
जिला मुख्यालय की दुकानों में जिस तरह पटाखे का अवैध भंडारण होता है, यह किसी से छिपी नहीं है. कम स्टॉक की अनुमति लेकर बड़े पैमाने पर पटाखे का भंडारण नियमों को ताक पर रखकर किया जाता है. ऐसे दुकानदारों पर पुलिस मेहरबान नजर आ रही है. यह अच्छी बात है कि पुलिस ने पटाखे के अवैध भंडारण पर कार्रवाई शुरू की है, लेकिन जिस तरह बड़े दुकानदारों पर कोई कार्रवाई नहीं होती, इस पर सवाल जरूर उठता है ?

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

 

error: Content is protected !!