JanjgirChampa News : अनियंत्रित होकर बरगद पेड़ से टकराया ट्रेलर, केबिन में फंसे ड्राइवर को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया, ट्रेलर ड्राइवर को आई गंभीर चोट

जांजगीर-चाम्पा. चांपा क्षेत्र के कुरदा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर ट्रेलर बरगद पेड़ से टकरा गया और केबिन में ड्राइवर फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. हादसे में ट्रेलर ड्राइवर को गंभीर चोट आई है और उसे कोरबा रेफर किया गया है.

 



कुरदा मोड़ पर अक्सर दुर्घटना होती रहती है. कोरबा रोड होने से वाहनों की रफ्तार तेज होती है और हादसे होते रहते हैं, फिर भी इस जगह पर हादसे रोकने के लिए माकूल इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

इसी का नतीजा है कि तेज रफ्तार ट्रेलर पेड़ में जा घुसा और केबिन में ड्राइवर घण्टों फंसा रहा, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया. पेड़ की वजह से ट्रेलर रुक गया, नहीं घर पर ट्रेलर घुस जाता तो बड़ी घटना हो सकती है. फिलहाल, घायल ड्राइवर को कोरबा रेफर किया गया है और पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!