Janjgir Police Action : 1 लाख 50 हजार रुपये के पटाखा के साथ शख्स गिरफ्तार, विस्फोटक अधिनियम के तहत हुआ मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने 1 लाख पच्चास रुपये के पटाखा के साथ आरोपी मुस्तफा खान को जांजगीर के रविदास चौक से गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जांजगीर के रविदास चौक में मुस्तफा खान अवैध रूप से बड़ी मात्रा में पटाखा भंडारित कर रखा हुआ है. मुखबिर सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और रविदास चौक से मुस्तफा खान के कब्जे से 130 किलो पटाखा जब्त किया है. जिसकी किम्मत 1 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident News : सड़क हादसे में युवक की मौत, नाले में मिली युवक की लाश, बाइक मिली, पुलिस कर रही जांच...

पुलिस ने आरोपी मुस्तफा खान को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. आपको बता दें कि जांजगीर-चाम्पा जिले में अब तक 6 मामला आ चुका है और पुलिस लाखों रुपये का पटाखा जब्त कर चुकी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना बाल दिवस, देशभक्ति और एकता का दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!