JanjgirChampa Arrest : सोशल मीडिया में चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने का मामला, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जिले में 28 मामले हैं दर्ज, 22 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने सोशल मीडिया में चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी का नाम राजेश कश्यप है, जो सलखन गांव का रहने वाला है. जिले में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के 28 मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें अब तक 22 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. अभी 6 आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है, जिसके लिए पुलिस लगी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

दरअसल, एनसीआरबी से मिली रिपोर्ट के आधार पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने वालों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. इसके बाद पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है.
अभी शिवरीनारायण पुलिस ने सलखन गांव से आरोपी राजेश कश्यप को चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!