JanjgirChampa Arrest : धारदार हथियार से लोगों को डराने-धमकाने वाले 3 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह पुलिस ने धारदार हथियार से लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है.



दरअसल, बम्हनीडीह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शेखर चौहान, दुर्गेश महंत और किशन दास महंत, अपने पास तलवार नुमा धारदार हथियार रखा हुआ है और लोगों को डरा-धमका रहा है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी शेखर चौहान, दुर्गेश महंत और किशन दास महंत के कब्जे से 3 तलवार नुमा धारदार हथियार बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula Big News : मुलमुला क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद, मशरूम उत्पादन के लिए संग्रहित 90 ट्रैक्टर पैरा में आग लगाई गई, पिकअप में भी आग लगाने की हुई कोशिश... मुलमुला क्षेत्र में बढ़ा अपराध, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?

पुलिस ने आरोपी शेखर चौहान, दुर्गेश महंत और किशन दास महंत के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई की है.

error: Content is protected !!