JanjgirChampa Arrest : महिला का अश्लील फोटो, वीडियो एडिट कर वाट्सएप में वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, जिले में पहली बार हुई ऐसी कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने महिला का अश्लील फोटो एडिट कर वाट्सअप में वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है. जिले में स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध एक्ट के तहत कार्रवाई की है, जो जांजगीर चाम्पा जिले में पहली कार्रवाई है.



उल्लेखनीय है कि पीड़िता महिला ने बलौदा थाने मर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि अविनाश राठौर ने पीड़िता की फोटो, वीडियो को आपत्तिजनक एवं अश्लील तरीके से एडिट किया है और फोटो वीडियो को वाट्सऐप में अश्लील एवं आपत्तिजनक शब्दों को लिखकर वायरल कर दिया है, साथ ही साथ आरोपी ने अपने व्हाटऐप्स की डीपी में पीड़िता की अश्लील फोटो को लगाया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula Big News : मुलमुला क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद, मशरूम उत्पादन के लिए संग्रहित 90 ट्रैक्टर पैरा में आग लगाई गई, पिकअप में भी आग लगाने की हुई कोशिश... मुलमुला क्षेत्र में बढ़ा अपराध, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?

रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 292, 509 (ख), सूचना प्रोधोगिकी अधिनियम, की धारा 67, 67 A और स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम 1986 की धारा 6 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

जिसके बाद पुलिस ने खिसोरा गांव के रहने वाले आरोपी अविनाश राठौर को गिरफ्तार किया है और उसे न्याययिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Suicide : युवक ने जहर सेवन कर की खुदकुशी, इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते वक्त तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस

आपको बता दे कि जांजगीर चाम्पा जिले में स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम 1986 के तहत जुर्म दर्ज पहली बार हुआ है.

error: Content is protected !!