JanjgirChampa DeadBody : खेत में अज्ञात शख्स की सड़ी-गली लाश मिलने का मामला, शख्स की हुई पहचान, इस गांव का रहने वाला था, पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के तरौद गांव के खेत में अज्ञात शख्स की सड़ी-गली लाश मिलने के मामले में पुलिस ने उस शख्स की पहचान कर ली है. फिलहाल, शख्स की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

 



अकलतरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर को तरौद गांव के खेत में ग्रामीणों ने लाश देखकर पुलिस को सूचना दी थी. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था. कल मृतक शख्स की पहचान नहीं हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने मृतक शख्स की पहचान करने में जुटी हुई थी और आज मृतक शख्स की पहचान तुस्मा गांव के रहने वाले नंदकुमार साहू के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

परिजन के अनुसार, नंदकुमार साहू, 09 अक्टूबर को घर से अपनी दीदी के घर कोरबा जाने के लिए निकला था और वह वहां नहीं पहुंचा था, जिसके बाद परिजन ने शिवरीनारायण थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. परिजन ने उसके जूते और हाथ के चूड़े से उसकी पहचान की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

हालांकि, नंदकुमार साहू की मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाई है और पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का खुलासा हो पाएगा.

error: Content is protected !!