JanjgirChampa Death : तालाब में नहाने गई महिला की डूबने से मौत, दीवाली की खुशी का माहौल मातम में बदला

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के डुड़गा गांव के तालाब में नहाने गई महिला की डूबने से मौत हो गई है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 



पुलिस से मिली मिली जानकारी के अनुसार, डुड़गा गांव की 40 वर्षीय महिला शंकरबाई कुर्रे, घर के पास तालाब में नहाने गई हुई थी. काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो उसकी बेटी देखने के लिए तालाब पहुंची, जहां महिला तालाब में अचेत पड़ी हुई थी. उसकी बेटी ने महिला को तालाब के पानी से बाहर निकाली और परिवार के लोगों को बुलाई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

फिर परिजन, महिला शंकरबाई कुर्रे को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा ने आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक किया नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!