JanjgirChampa Loot : 84 लाख की कीटनाशक दवाई की लूट, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 आरोपी फरार

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने 84 लाख की कीटनाशक दवाई की लूट करने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है और दोनो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, वहीं मामले के युवा कांग्रेस नेता तोशिबा लायन और एक अन्य आरोपी फरार है.

 



हेमंत साहू ने बिर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह पिकअप गाड़ी चलाने का काम करता है. 20 अक्टूबर को वह अपनी पिककअप क्र. CG 11 AV 6782 में सक्ती बस स्टैंड से 20 पेटी एवं बम्हनीडीह से 50 पेटी पेक्सालोनी कीटनाशक दवाई कुल 70 पेटी ,कीमती लगभग 84 लाख रुपए को लोड कर रायपुर जा रहा था. शाम 4 बजे तालदेवरी और बिर्रा के बीच पहुंचा था, तभी कार चालक ने हेमंत साहू की पिकअप गाड़ी को ओव्हरटेक कर सामने कार को अड़ा दिया.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

कार से 3 व्यक्ति उतरे, जिसमें से एक व्यक्ति मेमलाल जटवार था एवं 1 अन्य व्यक्ति गाड़ी की चाबी और मोबाइल को जबरदस्ती छीन लिए और हेमंत साहू को पिकअप गाड़ी से उतारकर वेन्यू कार में बैठा दिया एवं उसकी पिकअप गाड़ी को मेमलाल जाटवर चलाते हुए भातमाहुल ले गया. उसी समय मेमलाल जाटवर का लड़का सूरज जाटवर अपनी वेन्यू कार में आया एवं पिकअप वाहन में रखी 70 पेटी दवाई में से 20 से 25 पेट की दवाई को अपनी वेन्यू कार में रखा और बाकी बची कीटनाशक दवाई को मेमलाल जाटवर अपने घर में उतारकर हेमंत साहू को गाड़ी की चाबी और मोबाइल देकर उसे भगा दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट में आरोपी पिता-पुत्र एवं अन्य 2 आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 392 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी. विवेचना के दौरान आरोपी सुरेश जाटवर एवं मेमलाल जाटवर को पुलिस ने भातमाहुल गांव से गिरफ्तार किया है, जिसमें से 2 आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

युवा कांग्रेस नेता तोशिबा लायन फरार
मामले में युवा कांग्रेस नेता तोशिबा लायन भी आरोपी है और एफआईआर के बाद फरार है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है.
आपको बता दें, तोशिबा लायन ने जिला पंचायत का चुनाव लड़ा था और कांग्रेस ने अधिकृत प्रत्याशी बनाया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!