JanjgirChampa News : मारवाड़ी समाज राहौद के प्रयासों से नगर में उप तहसील के शुभारंभ एवं नायब तहसीलदार की नियुक्ति

जांजगीर-चाम्पा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात अभियान के तहत विगत 19 अक्टूबर को पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान मारवाड़ी समाज राहौद ने व्यक्तिगत एवं सामाजिक मांग न रखते हुए सम्पूर्ण नगर के विकास एवं आम जनता के हित के लिए ग्राम राहौद को पूर्ण तहसील बनाए जाने एवं तत्काल ही नायब तहसीलदार की नियुक्ति करने हेतु मुख्यमंत्री को आवेदन प्रस्तुत किया था, जिसके फलस्वरुप मुख्यमंत्री के निर्देश पर जांजगीर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा त्वरित अमल करते हुए नायब तहसीलदार कमल किशोर पाटनवार को आगामी आदेश तक के लिए उपतहसील राहौद में पदस्थ कर दिया गया है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

साथ ही मारवाड़ी समाज ने राहोद में पुलिस चौकी की स्थापना के लिए भी आवेदन प्रस्तुत किया था, जिस पर अतिशीघ्र कार्यवाही का भरोसा श्री बघेल ने समाज के लोगों को दिया है।

मारवाड़ी समाज के आलोक अग्रवाल, श्रवनकृष्ण अग्रवाल, पवन बैराठी एवं गोपी अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री की त्वरित कार्यवाही से मारवाड़ी समाज अत्यंत उत्साहित है एवं भविष्य में भी नगर हित के लिए कार्य करते रहने की अभिलाषा की है।

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!