JanjgirChampa News : कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव, इंजी. रवि पाण्डेय ने किया मतदान

जांजगीर चाम्पा: कांग्रेस में आज नए अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. वोटिंग शुरू हो गई है. यह शाम 4 बजे तक जारी रहेगी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद शशि थरूर के बीच सीधा मुकाबला है. 19 अक्टूबर को नतीजे आएंगे. 24 साल में यह पहला मौका है, जब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नेहरू-गांधी परिवार का कोई सदस्य मैदान में नहीं है. कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 9300 डेलिगेट्स सोमवार को मतदान करेंगे. अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के साथ-साथ देशभर में मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तरों में वोटिंग होगी. राजीव भवन रायपुर पहुंचकर इंजी. रवि पाण्डेय ने आपना वोट डाला.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : अवैध खनिज गतिविधियों पर कार्रवाई, 1 हाइवा,1 जेसीबी मशीन, 2 ट्रैक्टर जब्त, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 612 प्रकरण दर्ज, 1.74 करोड़ से अधिक की वसूली...

error: Content is protected !!