JanjgirChampa News : एकात्म सोसायटी के सदस्यों ने थाना परिसर में दीप जलाकर शहीदों को नमन किया

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना परिसर में एकात्म सोसायटी पामगढ़ के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुलमुला थाना परिसर में एक दीप शहीदों के नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया.

 



आपको बता दें, मुलमुला थाना क्षेत्र में सोनसरी गांव के शहीद रुद्रप्रताप सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इसके बाद तैलचित्र के समक्ष 701 दीपक जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और भारत माता की जय, रुद्रप्रताप सिंह अमर रहे के नारे परिसर में गूंज उठे.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

कार्यक्रम में शहीद रुद्रप्रताप सिंह के माता-पिता, पत्नी एवं उनकी बेटी को श्रीफल और साल भेंट कर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी गोरेलाल बर्मन, भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष लहरे, भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी मुलमुला मंडल, जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिलाध्यक्ष धीरज साहू सहित पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के समस्त पार्टी के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासियों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!