JanjgirChampa News : ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता का कॉलर पकड़ने का मामला, 3 सदस्यीय जांच कमेटी आज जाएगी पामगढ़

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के कुटराबोड़ के हैलीपेड में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नवल सिंह के द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता लव तिवारी का कॉलर पकड़ने के मामले में जिला कांग्रेस के द्वारा 3 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है. यह जांच कमेटी आज पामगढ़ पहुंचेगी और सभी पक्षों से बात करेगी. इसके बाद जांच प्रतिवेदन जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपी जाएगी, फिर जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्रवाई करेगी.

 



दरअसल, 19 अक्टूबर को कुटराबोड़ हैलीपेड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन होने वाला था. इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता लव तिवारी के द्वारा स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं का नाम हैलीपेड के स्वागत लिस्ट में नहीं होने को लेकर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह से चर्चा की जा रही थी, तभी पामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नवल सिंह पहुंचे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता लव तिवारी का कॉलर पकड़ लिया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

इस घटना के बाद मौके पर हंगामा हो गया और ब्लॉक अध्यक्ष नवल सिंह पर कार्रवाई को लेकर अन्य कार्यकर्ताओं ने बवाल शुरू कर दिया. इस दौरान काफी गहमागहमी का माहौल रहा. बाद में, इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से भी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

इस तरह जिला कांग्रेस कमेटी ने 3 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है, जो आज पामगढ़ जाकर पूरे मामले की जांच करेगी और जिला कांग्रेस को प्रतिवेदन देगी.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!