JanjgirChampa News : जल जीवन मिशन के तहत 1 अरब 30 लाख की नल-जल योजना का भूमिपूजन किया नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने, ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत

जांजगीर-चाम्पा. छग विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने ग्राम ठाकुरदिया में 130.50 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जल जीवन मिशन के तहत नल-जल योजना का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीणजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार की यह एक क्रांतिकारी योजना है।

 



नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने उपस्थित ग्रामीणजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के तहत हर घर में पीने का शुद्ध पानी पहुंचाने का लक्ष्य केन्द्र की सरकार ने रखा है। उन्होंने आम नागरिकों से विनम्रता पूर्वक आग्रह किया कि पानी के एक-एक बूंद का सदुपयोग करें तथा समजा के सभी लोग जल का संरक्षण करें। हरे-भरे वृक्षों को न काटे तथा हम सब का यह प्रयास है कि हम अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

इसके पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर नल-जल योजना का भूमिपूजन किया। ग्राम ठाकुरदिया पहुंचने पर नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल का भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीणजनों ने आतिषबाजी व फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने कार्यक्रम के उपरांत ग्रामीणजनों से भेट किया तथा ग्रामवासियों से रूबरू हुए।

इस कार्यक्रम में पूर्व जनपद अध्यक्ष बद्री केषवानी, ग्राम के सरपंच श्रीमती गीता देवी भारद्वाज, दुजराम भारद्वाज, निरंजन कोषले, झामलाल कष्यप, नरेन्द्र साहू, प्रेम धीवर, प्रहलाद साहू, किषोर चन्द्रा, राजेन्द्र कष्यप, अयुब खान, गणेष जलतारे, श्रीमती गहन बाई रामपाल साहू, ईष्वर प्रसाद साहू, मनहरण लाल साहू, उर्मिला बाई खुटे, श्रीमती सत्रुपा सांडे, अषोक सांडे, श्रीमती धनकुंवर भारद्वाज, विरेन्द्र रात्रे, श्रीमती सुषिला बाई साहू, श्रीमती रूखमणी साहू, श्रीमती रागनी साहू, श्रीमती अनिता साहू, फिरू साहू, रामआश्रय, रम्हैया यादव, छतराम, राजेष साहू, वेद प्रकाष, बद्री, भगतराम, किषन बघेल, रामचंद, चिनीलाल, लीलाराम, बसंत, देवकुमार, भवानी, विरेन्द्र, राजेष्वर साहू, सहित बड़ी संख्या में ग्राम के व आस-पास के ग्रामीणजन उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!