JanjgirChampa Police Action : अवैध पटाखा भंडारण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 लाख 30 हजार 8 सौ का पटाखा जब्त

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने अवैध पटाखा भंडारण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. आरोपी कृष्णकुमार पाटले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.



दरअसल, चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जीवेश ट्रांसपोर्ट गोदाम संजय नगर चांपा में कृष्ण कुमार पाटले के द्वारा अवैध रूप से पटाखा रखा है, जिसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी कृष्ण कुमार पाटले के कब्जे से 591 किलोग्राम विस्फोटक पटाखा, जिसकी कीमत 5 लाख 30 हजार 8 सौ रूपये बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula Big News : मुलमुला क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद, मशरूम उत्पादन के लिए संग्रहित 90 ट्रैक्टर पैरा में आग लगाई गई, पिकअप में भी आग लगाने की हुई कोशिश... मुलमुला क्षेत्र में बढ़ा अपराध, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?

पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार पाटले के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की है.

error: Content is protected !!