JanjgirChampa Rape Arrest : नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला, बिलासपुर सकरी से आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी हरीश विश्वकर्मा को बिलासपुर सकरी से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, नाबालिग लड़की के परिजन ने अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि कोई अज्ञात शख्स उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया है. रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी. इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने युवक हरीश विश्वकर्मा के घर बिलासपुर सकरी में दबिश दी और उसके कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

इस मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 366 क, 376 और पॉस्को एक्ट की धारा 04, 06 भी जोड़ी है. पुलिस ने आरोपी हरीश को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!