Kantara Film: गांव, जंगल और नाराज देवता की जानदार कहानी है ‘कांतारा’, हिंदी में रिलीज को तैयार है…साउथ की हिट

एक्शन ब्लॉकबस्टर KGF2 के बाद प्रोडक्शन हाउस ‘होम्बले फिल्म्स’ अपने लेजेंड ‘कांतारा’ के साथ वापस आ गया है। कन्नड़ वर्जन के लिए मिले शानदार रिएक्शन और जबरदस्त रिस्पांस के बाद मेकर्स हिंदी मार्केट में कदम रखने के लिए तैयार हैं। प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने आज अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म के ट्रेलर को हिंदी वर्जन में रिलीज करने की घोषणा की।

 



फिल्म हिंदी में 14 अक्टूबर को रिलीज होगी। वहीं, ओरिजिनल कन्नड़ वर्जन 30 सितंबर को रिलीज की गई थी जिसे अविश्वसनीय समीक्षा मिल रही है।

रेकॉर्डपोड़ ओपनिंग Bookmyshow पर 35k+ रिव्यूज के साथ फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ 99% रेटिंग हासिल की है, बुकमाईशो के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म को इतनी रेटिंग मिली है। ऋषभ शेट्टी के निर्देशन वाली इस फिल्म (Kantara) में सप्तमी गौड़ा भी लीड रोल में हैं। इसमें किशोर और अच्युत कुमार भी हैं।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

साउथ कन्नड़ के काल्पनिक गांव में कांतारा एक विज़ुअल ट्रीट है, जो कंबाला और भूत कोला कला की पारंपरिक संस्कृति को जीवंत करती है। फ़िल्म की कहानी मानव और प्रकृति के संघर्ष पर आधारित है, जो कर्नाटक की संस्कृति और लोककथाओं में गहराई से बसी है। ऐसे में इस फ़िल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुचाने के लिए पूरे भारत में 800 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाना है।

कांतारा’ की कहानी
‘कांतारा’ की रिलीज पर बोलते हुए निर्माता विजय किरागंदूर ने कहा, ‘कांतारा, केजीएफ से अलग है। हम चाहते थे कि दुनिया हमारी सांस्कृतिक पहचान देखे जिस पर हमें गर्व है। फिल्म पवित्र रीति-रिवाजों और परंपराओं, छिपे हुए खजाने और तटीय कर्नाटक के विशिष्ट बीहड़, आकर्षक परिदृश्य की पृष्ठभूमि के साथ रहस्यों को दिखाती है। फिल्म की अलग कहानी फैंस को आकर्षित करने वाली है। हमारी प्लानिंग आने वाले हफ़्तों में कांतारा को अलग-अलग भाषाओं में भी रिलीज करने की है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

साउथ का दुर्लभ टुकड़ा ‘कांतारा’
‘कांतारा’ पूरी तरह से फैमिली एंटरटेनिंग बनाई गई फिल्म है, जिसे पूरे दिल से बनाया गया है। कांतारा वह शानदार खाना है, जिसे मिस नहीं करना चाहिए। यह फ़िल्म दक्षिणी भारत का वह दुर्लभ टुकड़ा है, जिसके बारे में आपने शायद ही कभी देखा या सुना होगा। यह हर तरह से तारीफ के काबिल है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!