Murder Case : सागर धनखड़ हत्याकांड: दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार समेत 18 पर आरोप तय, कोर्ट ने ये सभी धारा लगाई…पढ़िए

दिल्ली की एक अदालत ने 12 अक्टूबर 2022 को पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार और 17 अन्य पर आरोप तय कर दिए। अदालत ने फरार चल रहे दो आरोपियों पर भी आरोप तय किए हैं। अदालत ने सुशील कुमार और 17 अन्य के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, दंगा फैलाना, गैरकानूनी तरीके से मजमा लगाना (भीड़ इकट्ठा करना) और अन्य धाराओं के तहत आपराधिक साजिश रचने के आरोप तय किए हैं।



पहलवान सागर धनखड़ की हत्या मामले में सुशील कुमार का हाथ बताया गया था। इसके बाद पुलिस ने सुशील कुमार को गिरफ्तार किया था। सुशील और उसके अन्य साथियों ने 2021 में 4 अप्रैल की रात कथित तौर पर जूनियर पहलवान सागर धनखड़ स्टेडियम में पिटाई की थी। बाद में सागर धनखड़ की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़े -  254 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार... इस टीम के गेंदबाज ने मचाई तबाही; लगातार 5 गेंदों पर झटके 5 विकेट

सागर धनखड़ हत्याकांड टाइमलाइन
साल 2021
4-5 मई: छत्रसाल स्टेडियम के अंदर 18 आरोपियों ने जूनियर पहलवानों के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की।
22 मई: लगभग 20 दिनों तक फरार रहने के बाद सुशील कुमार को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
6 अगस्त: दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार और उनके सहयोगियों के खिलाफ हत्या, अपहरण और आपराधिक साजिश के आरोप में आरोप पत्र दायर किया।
4 अक्टूबर: सुशील कुमार ने जमानत के लिए अदालत में अर्जी दी।
5 अक्टूबर: ओलंपियन सुशील कुमार के खिलाफ प्रथमदृष्टया साक्ष्य के आधार पर अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी।
साल 2022
4 फरवरी: सुशील कुमार ने दिल्ली उच्च न्यायालय में नई जमानत याचिका दायर की।
15 फरवरी: दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई। याचिका में गवाहों की सुरक्षा के लिए मामले को रोहिणी अदालत से स्थानांतरित करने की मांग की गई थी।
02 मई: दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले को स्थानांतरित करने का फैसला किया। दिल्ली पुलिस ने अदालत और उसके आसपास गवाहों की सुरक्षा बढ़ा दी।
01 अक्टूबर: रोहिणी कोर्ट ने एफएसएल रिपोर्ट लंबित मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।
04 अक्टूबर: दिल्ली पुलिस को अंततः एफएसएल रिपोर्ट प्राप्त हुई और वह रिपोर्ट के आधार पर एक पूरक चार्जशीट दाखिल करेगी।

इसे भी पढ़े -  254 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार... इस टीम के गेंदबाज ने मचाई तबाही; लगातार 5 गेंदों पर झटके 5 विकेट

error: Content is protected !!