Sakti Accident News : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी और बच्ची को टक्कर मारी, कार भी सड़क से नीचे उतरी, पेड़ से टकराई, पति को आई गम्भीर चोट

सक्ती. मालखरौदा क्षेत्र भेड़ीकोना मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी और बच्ची को टक्कर मार दी. हादसे में पति को गम्भीर चोट आई है, वहीं पत्नी और बच्ची को भी चोट आई है. टक्कर के बाद कार भी सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से टकरा गई, जिससे कार के ड्राइवर को भी चोट आई है. हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर मौजूद है.

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

दरअसल, पेंड्री गांव का योगेंद्र साहू, अपनी पत्नी और बच्ची के साथ बाइक से षष्टी कार्यक्रम में शामिल होने मुक्ता गांव जा रहे थे. वे लोग भेड़ीकोना मोड़ के पास पहुंचे थे कि बिलासपुर जिले की पासिंग कार ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में पति योगेंद्र साहू को गम्भीर चोट आई है, वहीं पत्नी और बच्ची को भी चोट आई है. घायल पति योगेंद्र को रेफर करने की तैयारी की जा रही है. कार के ड्राइवर को भी चोट आई है और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!