Sakti Arrest Jail : पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला करने वाले फरार दो आरोपी लिमगांव से गिरफ्तार, अन्य 11 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. अड़भार चौकी पुलिस ने पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला करने वाले फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले के 11 आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है, वहीं अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है.



दरअसल, मामला 2021 का है. अड़भार चौकी पुलिस दीपावली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पेट्रोलिंग पर निकली हुई थी, तभी लिमगांव में जुआ रेड की कार्रवाई के दौरान जुआरियों के द्वारा डंडे एवं पत्थर से हमला किया गया था. साथ ही, वाहन में तोड़फोड़ की गई थी. हमले से पुलिसकर्मियों को चोट आई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder : बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, बदमाश के खून से सने पैर के निशान मौके पर मिले, ग्रामीणों की भीड़ जुटी...

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 147, 149, 186, 307, 353, 332, 427, 294, 506बी, 323, 325 के तहत जुर्म दर्ज किया था.

मामले में पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार सिदार पिता गणेशराम सिदार, संतोष कुमार यादव पिता रोहित कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, न्यायिक अधोसंरचना को मिला नया विस्तार, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

error: Content is protected !!