Sakti Arrest : नाबालिग लड़की का पीछा कर अश्लील टिप्पणी एवं नाबालिग लड़की के पिता के वाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने वाला शख्स गिरफ्तार

सक्ती. डभरा पुलिस ने नाबालिग लड़की का पीछा कर अश्लील टिप्पणी करने वाले एवं लड़की के पिता के वाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी योगेश साहू के पास से मोबाईल को जब्त किया है.



दरअसल, डभरा थाने में शख्स ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग लड़की 11वीं कक्षा में अध्ययनरत है. स्कूल आते-जाते समय कांसा निवासी योगेश साहू नाबालिग लड़की का पीछा कर अश्लील टिप्पणी करता था और एवं उसके पिता के वाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेज कर परेशान करता है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula News : बाइक लूटने वाले बदमाश फरार, 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, मुलमुला क्षेत्र में बेखौफ हुए बदमाश, घटनाओं को रोज दे रहे अंजाम, गश्त का दावा साबित हो रहे हवा-हवाई...

रिपोर्ट पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया था और साईबर सेल की मदद से आरोपी योगेश साहू की पतासाजी की जा रही थी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी योगेश साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Raipur : दिन भर लगा रहा तांता श्री संकट मोचन हनुमान जी का दर्शन करने के लिए, हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई हनुमान जयंती श्री दूधाधारी मठ में

error: Content is protected !!