Sakti BJP Padyatra : बदहाल सड़कों को लेकर चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव के नेतृत्व में निकली पदयात्रा

सक्ती. बदहाल सड़कों को लेकर चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव के नेतृत्व में तुलसीडीह से डभरा तक पदयात्रा निकली, जिसमें सैकड़ों को संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुई. पदयात्रा में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की. पदयात्रा के दौरान स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा जगह-जगह संयोगिता सिंह जूदेव का स्वागत भी किया गया.

 



तुलसीडीह गांव से पदयात्रा की शुरुआत हुई और मुख्यमार्ग से होते हुए डभरा पहुंची, जहां संयोगिता सिंह जूदेव को मिठाई से तौला गया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया. तत्पश्चात, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया. जिला संगठन प्रभारी गिरधर गुप्ता, जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, जिला सह प्रभारी इंद्रजीत सिंह गोल्डी विशेष रूप से मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

यहां संयोगिता सिंह जूदेव ने कहा कि चन्द्रपुर क्षेत्र में सड़कों की हालत बद से बद्तर हो चुकी है. कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है, जिसकी वजह से नई सड़कों का निर्माण तो दूर, पुरानी सड़कों की मरम्मत नहीं हो रही है, जिससे आमजन परेशान हैं. सड़क की बदहाली के कारण आवागमन में लोगों को बहुत दिक्कतें होती है, लेकिन कांग्रेस की सरकार को कोई मतलब नहीं है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

पदयात्रा में पीताम्बर पटेल मंडल अध्यक्ष कोटमी, रूद्र मेहर मंडल अध्यक्ष चंद्रपुर, घासी अग्रवाल मंडल अध्यक्ष डभरा, भूपेंद्र यादव मंडल अध्यक्ष अड़भार, चंद्र कुमार चंद्रा मंडल अध्यक्ष मालखरौदा, कविता मनोरंजन पुरोहित महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रपुर, काजल किरण डनसेना महिला मोर्चा अध्यक्ष डभरा, नीलम साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष कोटमी, कवि वर्मा, गौरी गुप्ता, शैलेंद्र बंजारे समेत कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!