Janjgir Seminar : 10 दिवसीय वातावरण निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया, 5 ब्लॉक के 100 शिक्षक शामिल हुए

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 10 दिवसीय वातावरण निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में जिले के 5 ब्लॉक के 100 शिक्षक शामिल हुए हैं. इसमें महिला शिक्षक भी बड़ी संख्या में शामिल हो रही हैं. शिक्षक-शिक्षिकाओं को 10 ट्रेनर द्वारा ट्रेनिंग दी गई है.

 



वातावरण निर्माण कार्यशाला के तहत समावेशी को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके तहत दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

दिव्यांग ट्रेनर कमलेश साहू ने बताया कि दिव्यांग बच्चे, सामान्य बच्चों के साथ पढ़ाई कर सके, इसलिए ट्रेनिंग के माध्यम से शिक्षक-शिक्षिकाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है. ट्रेनिंग में ब्रेल लिपि की सामग्री और दिव्यांगों को कम्प्यूटर शिक्षा की आवश्यक जानकारी से अवगत कराया गया. इसी तरह अन्य ट्रेनरों ने भी अलग-अलग विषयों के बारे में जानकारी दी.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!