Sakti News : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला, आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376, एवं पॉक्सो एक्ट 04, 06 के तहत केस दर्ज किया है.



पुलिस ने बताया, पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 02 अक्टूबर 2022 की सुबह 10 बजे वह दुर्गा पंडाल पूजा करने गयी थी. उसका पति खेत गया था, घर में उसकी लड़की थी. करीब 10:30 बजे पूजा करके घर वापस आई तो उसकी नाबालिग लड़की घर में नहीं थी. उसकी बड़ी लड़की तबियत खराब होने से घर में सो रही थी, उसकी नाबालिग बेटी का आस-पास खोजबीन किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला. किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने की रिपोर्ट जैजैपुर थाने में दर्ज कराई गई.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : सिंघीतराई प्लांट हादसा : उद्योग व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश... डिटेल में पढ़िए...

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दतौद गांव के आरोपी युवक रविन्द्र कुमार वैष्णव उर्फ रवि ने नाबालिग लड़की को लखुर्री आमबाड़ी गांव थाना सारागांव में अपने कब्जे से रखा है, जिस पर पुलिस ने आरोपी रविन्द्र के कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी रविन्द्र कुमार वैष्णव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Champa-Seoni News : प्रशिक्षण पश्चात् वितरित किए गए प्रमाण पत्र, सिवनी में रेशम हथ करघा बुनकर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ था सम्पन्न

error: Content is protected !!