Sakti Thief News : पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी के घर में चोरी का मामला, जांच के लिए फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची, पहले दिन जांच में पुलिस की दिखी थी सुस्ती

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अनिल चन्द्रा के घर में 2 लाख नगद, 1 किलो चांदी और 10 तोला सोना की चोरी के मामले में जांच लिए बिलासपुर से फोरेंसिक टीम और जांजगीर से डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची और चोरी स्थल का मुआयना किया. मामले की गम्भीरता को देखते हुए सक्ती एसडीओपी तस्लीम आरिफ पहुंचे थे. हालांकि, शनिवार को जब चोरी की सूचना पुलिस को मिली थी, तब पुलिस ने गम्भीरता नहीं दिखाई थी और जांच शुरू नहीं की थी.

 



इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

दरअसल, शनिवार 22 अक्टूबर को दोपहर में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अनिल चन्द्रा को घर में चोरी होने की सूचना मिली. वे 17 अक्टूबर से परिवार समेत रायपुर में थे. रात में कंचनपुर के घर पहुंचे तो पुलिस की जांच शुरू नहीं हुई थी. आज थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराने के बाद बिलासपुर से फिंगर एक्सपर्ट और जांजगीर के डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची. इस दौरान सक्ती एसडीओपी भी मौके पर पहुंचे थे. पुलिस ने छानबीन शुरू की है, लेकिन अभी तक चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!