Sakti Thief : नगर निगम कोरबा के संपदा अधिकारी के घर से जेवरात सहित हजारों रुपये की हुई चोरी, बाराद्वार थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. नगर निगम कोरबा के संपदा अधिकारी के घर से जेवरात सहित हजारों रुपयों की चोरी हुई है. मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र के ठठारी गांव का है. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

 



नगर निगम कोरबा के संपदा अधिकारी श्रीधर बनाफर ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि ठठारी में उसके सूने घर से जेवरात सहित हजारों रुपये की चोरी की वारदात हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु आज 13 नवंबर को प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, संभागीय मुख्यालयों में एकत्रित होकर शासन का ध्यान आकृष्ट करेंगे राजस्व अधिकारी, मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त एवं कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे लोग वर्तमान में कोरबा में निवास करते हैं और ठठारी गांव के मकान के आधे हिस्से को किराए में दिए हुए हैं. किराएदार जब घर पर नहीं था तो कोई अज्ञात चोर मकान को सूना पाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है और घर की आलमारी में रखे जेवरात सहित नगदी रुपये को चोरी कर ले गया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!