तारक मेहता… की ‘पुरानी सोनू’ का फिर दिखा बिंदास अंदाज, समुद्र में सर्फिंग करते वायरल हुईं तस्वीरें..

मुंबईः फेमस फैमिली कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले 12 सालों से भी ज्यादा समय से दर्शकों के बीच छाया हुआ है. शो में कई एक्टर आए और कई गए, लेकिन इन सबके बाद भी गोकुलधाम सोसाइटी का हर सदस्य दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए हुए है. इन्हीं में शामिल हैं, निधि भानुशाली, जो शो में बतौर सोनू बनकर आई थीं. निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) शो की तीसरी सोनू थीं, लेकिन इसके बाद भी वह दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाने में कामयाब रहीं. अब भले ही वह शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग बेहद तगड़ी है. सोशल मीडिया पर लाखों लोग निधि भानुशाली को फॉलो करते हैं, जो उनके जबरदस्त अंदाज के कायल हैं. निधि भानुशाली को ट्रैवलिंग का बेहद शौक है, जिसका पता उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरों से चलता है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

 

 

 

इस बीच निधि भानुशाली की एक तस्वीर फैंस के बीच छाई हुई है, जिसमें वह बिकिनी और शॉर्ट्स में समुद्र की लहरों के बीच सर्फिंग करती नजर आ रही हैं.

 

 

 

शो क्विट करने के बाद निधि सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुडी हुई हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 9 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं, जिनकी नजर उनकी तस्वीरों पर टिकी रहती है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

 

 

निधि का बिंदास अंदाज भी चर्चा में छाया ही रहता है. बिकिनी फोटोज शेयर करने में भी निधि जरा भी नहीं हिचकिचातीं. बता दें, निधि भानुशाली ने अपनी पढ़ाई के चलते तारक मेहता का उल्टा चश्मा जैसे फेमस शो को अलविदा कह दिया था.

 

 

वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा की तीसरी सोनू थीं, उनसे पहले अन्य दो अभिनेत्रियां भी यह रोल प्ले कर चुकी थीं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!