T20WC 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचे भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड व न्यूजीलैंड, जानिए किसका अब किससे होगा सामना

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 में से अब चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं जिसमें ग्रुप 1 से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम है तो वहीं ग्रुप 2 से भारत और पाकिस्तान की टीम इसमें शामिल है। अब इन चारों टीमों में से दो टीम फाइनल में पहुंचेंगी, लेकिन उससे पहले सेमीफाइनल की जंग अभी बाकी है। टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों की बात करें तो पहला सेमीफाइनल मुकाबला 9 नवंबर को तो वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा जबकि 13 नवंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।

 



पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना पाकिस्तान के साथ होगा तो वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड और भारत के बीच होगा। आइसीसी शेड्यूल के मुताबिक पहले सेमीफाइनल में ग्रुप 1 के पहले नंबर की टीम (न्यूजीलैंड) का सामना ग्रुप 2 के दूसरे नंबर की टीम (पाकिस्तान) के साथ जबकि दूसरे सेमीफाइनल में ग्रुप 2 के पहले नंबर की टीम (भारत) का सामना ग्रुप 1 के दूसरे नंबर की टीम (इंग्लैंड) के साथ होगा।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

सेमीफाइनल मैचों के शेड्यूल

पहला सेमीफाइनल- न्यूजीलैंड बनान पाकिस्तान, 9 नवंबर (सिडनी)

दूसरा सेमीफाइनल- भारत बनाम इंग्लैंड- 10 नवंबर (एडिलेड)

सुपर 12 के दोनों ग्रुप में ऐसी रही टीमों की स्थिति

सुपर 12 के ग्रुप 1 की बात करें तो इसमें 7-7 अंक के साथ न्यूजीलैंड पहले और इंग्लैंड की टीम दूसरे नंबर पर रही। न्यूजीलैंड की टीम बेहतर रन रेट से आधार पर इंग्लैंड से आगे रही तो वहीं 7 अंक के साथ ही आस्ट्रेलिया की टीम तीसरे नंबर पर रही। वहीं श्रीलंका 4 अंक के साथ चौथे, जबकि आयरलैंड 3 प्वाइंट के साथ पांचवें जबकि अफगानिस्तान की टीम 2 अंक के साथ छठे स्थान पर रही।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

वहीं ग्रुप 2 की बात करें तो इसमें भारत 8 अंक के साथ पहले जबकि पाकिस्तान की टीम 6 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रही। इसके बाद 5 अंक के साथ साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे नंबर पर जबकि 4-4 अंक के साथ नीदरलैंड व बांग्लादेश की टीम पांचवें व छठे स्थान पर रही।

वहीं इस ग्रुप में 3 अंक के साथ जिम्बाब्वे सबसे आखिरी यानी छठे स्थान पर रही। भारतीय टीम सुपर 12 में सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाली टीम रही और किसी ने भी 8 अंक हासिल नहीं किया।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!