JanjgirChampa Big News, Murder Arrest : हत्या के 9 आरोपी गिरफ्तार, सभी आरोपी एक ही परिवार के, इस वजह से हुई हत्या की संगीन वारदात… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने हत्या के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपियों में 2 महिला भी शामिल हैं और सभी आरोपी, एक ही परिवार के हैं. साथ ही आरोपी, मृतक के बड़े पिता के बेटे और रिश्तेदार हैं.दरअसल, सारागांव के चमरी तालाब के पास रॉड और डंडे लेकर पहुंचे थे और बोटलाल सूर्यवंशी को जमीन पर ईंट मिट्टी रखने और उसे हटाने की बात कहते हुए रॉड, डंडे से हमला किया और बोटलाल सूर्यवंशी की हाथ मुक्के से बेदम पिटाई की. हमले से बोटलाल को गम्भीर चोट आई और परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचे, जहां उसका इलाज के दौरान मौत हो गई.

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

प्रकरण में पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 147, 148, 149, 294, 506 बी, 323 के तहत जुर्म दर्ज किया और सभी 9 आरोपी भुनेश्वर सूर्यवंशी, बुद्धेश्वर सूर्यवंशी, मनोज सूर्यवंशी, विनोद सूर्यवंशी, दिलीप सूर्यवंशी, सविता सूर्यवंशी, अंबिका सूर्यवंशी, प्रताप सूर्यवंशी एवं राजेश सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!