Janjgir Death : कपड़ा सुखाते वक्त राजमिस्त्री की करंट की चपेट में आने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना क्षेत्र के सरखों गांव में राजमिस्त्री की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है. घटना के बाद से परिजन सदमे में है और आसपास में सनसनी फैल गई है. राजमिस्त्री की जून में शादी भी हुई थी.

 



मिली जानकारी के अनुसार, सरखो गांव के रहने वाले पवन यादव, घर में कपड़ा सुखा रहा था. इसी दौरान वह 440 वोल्ट के तार के करंट की चपेट में आ गया और बेहोश होकर गिर पड़ा. आनन-फानन में परिजन और डायल 112 की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

आपको बता दें कि राजमिस्त्री पवन यादव की जून में शादी हुई थी और घटना के बाद से नवविवाहिता और परिजन सदमे में है. फिलहाल, पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा रही है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!