Janjgir Dharna News : कृषक चेतना मंच के द्वारा किसानों से सम्बंधित 9 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने दिया धरना

जांजगीर -चाम्पा. जांजगीर के कचहरी चौक के पास कृषक चेतना मंच के द्वारा किसानों से सम्बंधित 9 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया गया. इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की. धरने में जांजगीर-चाम्पा जिले के अलावा बिलासपुर और महासुमन्द जिले के भी किसान पहुंचे थे. यहां मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया. कृषक चेतना मंच ने शराबबंदी की भी मांग की है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula Big News : मुलमुला क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद, मशरूम उत्पादन के लिए संग्रहित 90 ट्रैक्टर पैरा में आग लगाई गई, पिकअप में भी आग लगाने की हुई कोशिश... मुलमुला क्षेत्र में बढ़ा अपराध, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?

कृषक चेतना मंच ने 9 सूत्रीय ज्ञापन में 20 क्विंटल धान खरीदी कराने, इलेक्ट्रॉनिक मशीन से कराने, जल उपभोक्ता समिति का चुनाव कराने, रबी फसल के लिए नहर से पानी देने, पूर्व सरकार के 2 साल का बकाया बोनस देने, हार्वेस्टर की एक दर निर्धारित करने, सहकारिता चुनाव कराने और धान खरीदी में इस साल बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की गई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Arrest : BOSCH कंपनी के ऑयल का डुप्लीकेट ऑयल बनाकर बिक्री करने वाला ऑटो पार्ट्स दुकान संचालक गिरफ्तार, सक्ती का मामला

error: Content is protected !!