Janjgir Positive News : सी-मार्ट खुलने के बाद महिला समूहों को मिल रहा बढ़ावा, महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर, लोगों की मिल रही सरहाना

जांजगीर-चाम्पा. जिला मुख्यालय जांजगीर में सी-मार्ट खुलने के बाद महिला समूह के द्वारा गांवों में बनाए गए उत्पाद को व्यापक स्तर पर बाजार मिलने लगा है और सी-मार्ट के माध्यम से एक ही छत के नीचे लोगों को घरेलू उत्पाद मिल रहा है. इससे महिलाओं में आर्थिक समृद्धि आ रही है, क्योंकि महिला समूह के द्वारा बनाए गए उत्पाद की भड़े स्तर पर सी-मार्ट के माध्यम से बिक्री हो रही है. सी-मार्ट, महिला समूह के लिए वरदान बन गया है और महिलाओं के बनाए गए उत्पाद का डिमांड बढ़ गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

महिला समूह द्वारा गांव-गांव में तरह-तरह की सामग्रियों का निर्माण किया जा रहा है. निर्माण के बाद महिला समूह को अपने उत्पाद को बेचने बाजार नहीं मिल रहा था, लेकिन अब सी-मार्ट की शुरुआत के बाद महिला समूह के द्वारा बनाए गए उत्पाद की बिक्री बढ़ गई है. गांवों में बने उत्पाद को सी-मार्ट में लाया जाता है और एक ही छत पर 100 से ज्यादा ग्रामीण उत्पादों को बिक्री की जा रही है. इससे महिला समूहों की आय बढ़ गई है और महिलाओं को घर बैठे अब काम मिल गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

स्थानीय लोग भी सी-मार्ट खोलने को सरकार का बेहतर प्रयास बता रहे हैं, क्योंकि एक ही छत पर महिलाओं के द्वारा बनाई गई देशी चीजें मिल रही है. सी-मार्ट के प्रभारी भी बताते हैं कि महिलाओं के द्वारा बनाई गई सामग्रियों की काफी डिमांड है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा ने आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक किया नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!