Janjgir Rape Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा. नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी रामचन्द्र कश्यप को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामला नैला उपथाना क्षेत्र का है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नैला उपथाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिक लड़की ने उपथाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि खैरा गांव निवासी रामचन्द्र कश्यप, नाबालिग लड़की को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है और अपने परिजन को बताने पर उसे एवं उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा ने आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक किया नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, पॉक्सो एक्ट की धारा 04, 06 के तहत जुर्म दर्ज किया था और तफ्तीश में जुटी हुई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी रामचंद्र कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!