JanjgirChampa Arrest : ट्रेन के सामने कूदकर युवती ने की थी खुदकुशी, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना की पुलिस ने युवती को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी प्रेमी को अमरैयापारा से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, युवती ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली थी और पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी. जांच और परिजन के बयान से युवती के प्रेम प्रसंग की बात सामने आई और घटना से पहले युवती ने नरेश सूर्यवंशी को कई बार फोन किया था. इसके बाद, पुलिस ने नरेश को हिरासत में लिया और पूछताछ की.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

पूछताछ में पता चला कि प्रेमी नरेश ने उसे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया है. पुलिस इस मामले में आरोपी नरेश सूर्यवंशी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत जुर्म दर्ज किया था और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!