JanjgirChampa Big News FollowUp : थाना प्रभारी और एएसआई पर हमला का मामला, 4-5 आरक्षकों को भी आई है मामूली चोट, 7 आरोपियों के खिलाफ नामजद और अन्य के खिलाफ थाने में केस दर्ज, SP पहुंचे घटनास्थल और अस्पताल, घायल पुलिसकर्मियों से मिले एसपी… KhabarCGNews Big Update

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे एवं एएसआई शिव चन्द्रा समेत 4-5 आरक्षकों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ नामजद और अन्य के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. नामजद आरोपियों में 5 पुरूष और 2 महिला हैं, जो एक ही परिवार के हैं. घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम बनाई गई है, लेकिन अभी तक आरोपी, पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. इधर, एसपी विजय अग्रवाल ने सेमरिया गांव जाकर मौके का जायजा लिया है, वहीं बिलासपुर में अपोलो अस्पताल जाकर घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात की है. दरअसल, डीएसपी हेडक्वार्टर निकोलस खलखो के नेतृत्व में थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे, एएसआई शिव चन्द्रा और 4-5 पुलिसकर्मी, सेमरिया गांव के सबरियाडेरा में शराब पकड़ने गए थे. यहां शराब के साथ आरोपी महिला को पकड़कर पुलिस ला रही थी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम...

डीएसपी हेक्वार्टर निकोलस खलखो, टीम के साथ चारपहिया में आरोपी महिला को लेकर आगे बढ़ गई थी और थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे, एएसआई शिव चन्द्रा बाइक में आ रहे थे, तभी आरोपी महिला के परिजन पहुंचे और डंडे से थाना प्रभारी, एएसआई पर हमला कर दिया. हमले से थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे और एएसआई शिव चन्द्रा को गम्भीर चोट आई है. दोनों घायलों को पामगढ़ अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. साथ ही, 4-5 आरक्षकों शिवसागर कश्यप, विजय पटेल, राजेश कश्यप, ज्योति शंकर ओझा को भी मामूली चोट आई है. घटना के बाद एडिशनल एसपी अनिल सोनी भी मौके पर पहुंचे थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

इधर, पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला करने वाले 7 आरोपियों पर नामजद एवं अन्य के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. सभी आरोपी फरार हैं, पुलिस के द्वारा कई टीम बनाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है. दूसरी ओर, एसपी विजय अग्रवाल ने सेमरिया गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है और बिलासपुर में अपोलो अस्पताल में घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात की है.

एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!