JanjgirChampa Bike Thief : बाइक चोरी होने का मामला, चोरों के बारे में पुलिस नहीं जुटा पाई कोई सुराग

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के शास्त्री चौक से बाइक चोरी होने के मामले में पुलिस चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं जुटा पाई है और पुलिस के हाथ खाली है. चोरों के बारे में सुराग जुटाने अकलतरा पुलिस असफल साबित हो रही है.

 



दरअसल, 04 अक्टूबर को बिलासपुर जिले के रहने वाले ओमप्रकाश नायक ने अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका मामा शिवकुमार नायक, उसकी बाइक को लेकर परसाहीनाला की ओर जा रहा था. इसी दौरान वह अकलतरा के शास्त्री चौक में बाइक खड़ी किया था, जहां से बाइक की चोरी हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की पतासाजी में जुटी हुई थी, लेकिन कई सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं जुटा पाई है. हालांकि, अब देखना होगा कि कब तक पुलिस चोरों के बारे में सुराग जुटा पाती है ?

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!