JanjgirChampa Complain : PMGSY की सड़क पंचायत बना रही सीसी रोड, सरपंच की मनमानी आई सामने, ग्रामीणों ने कलेक्टर, जिला पंचायत के सीईओ, पीएमजीएसवाय के ईई से की शिकायत

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा ब्लॉक के मुड़पार गांव में सरपंच की मनमानी सामने आई है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जिस सड़क का निर्माण हो चुका है, अब उसी सड़क को ग्राम पंचायत द्वारा मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत 5 लाख 20 हजार रुपये की लागत से बनवाया जा रहा है. मामले की शिकायत मुड़पार गांव के लोगों ने कलेक्टर, जिला पंचायत के सीईओ, पीएमजीएसवाय के ईई से की है.

 



इस पर पीएमजीएसवाय के ईई अरविंद राजमणि ने कहा है कि शिकायत मिली है, मौके पर इंजीनियर को भेजकर जांच कराई जाएगी. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. सवाल यह भी कि पीएमजीएसवाय की सड़क पर दूसरी सीसी रोड बनाने स्वीकृति कैसे मिली गई, इससे अफसरों की भूमिका सवालों के घेरे में है. पंचायत और अफसरों की लापरवाही से सरकारी राशि का दुरुपयोग हो रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

ग्रामीणों ने शिकायत में बताया है कि मुड़पार गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मिडिल स्कूल तक डामरीकरण और मिडिल स्कूल से पंचायत भवन तक सीसी रोड बना है. रोड की स्थिति भी ठीक है, फिर भी सरपंच ने मनमानी से सीसी रोड बनाने 5 लाख 20 हजार की स्वीकृति कराई गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

इस स्वीकृति में अफसरों की भूमिका भी सवालों के घेरे में हैं कि क्या अफसरों ने बिना जानकारी और मौके पर आए बगैर कार्य स्वीकृत करा दिया है. पंचायत के द्वारा सीसी रोड का निर्माण भी शुरू करा दिया गया है. ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!