JanjgirChampa News : शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में किया गया ‘मोहन से महात्मा’ कठपुतली कार्यक्रम का आयोजन

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ ब्लॉक के राहौद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में ‘मोहन से महात्मा’ कठपुतली कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां महात्मा गांधी के बचपन से लेकर भारत छोड़ो आंदोलन, स्वतंत्रता एवं देश विभाजन आदि घटनाओं को लेकर कठपुतलियों के माध्यम से नाटक दिखाया गया.



महात्मा गांधी के जीवनगाथा पर आधारित इस कठपुलती नाटक में 7 कलाकारों द्वारा नाटक में गांधी जी के बचपन से पढ़ाई तक की प्रमुख बातें, अफ्रीका प्रवास, नमक सत्याग्रह, स्वाधीनता आंदोलन, स्वतंत्रता, देश का बंटवारा आदि घटनाओं को भावपूर्ण तरीकों से कठपुतलियों में जीवंत कर इस कार्यक्रम को प्रस्तुत किया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण और स्टेशन में सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर नगर बंद और चक्काजाम किया गया, विधायक ब्यास कश्यप के आव्हान पर आंदोलन किया गया, अफसरों ने ये दिया आश्वासन... विधायक ने कही ये बड़ी बात... डिटेल में पढ़िए...

इस कठपुलती नाटक को कई बार अलग-अलग जगहों पर दिखाया गया हर बार एक नया पहलू देखने और विचारने को मिलता है. बच्चों को लिए वह एकदम से नया है. वर्तमान समय मे यह कठपुलती कला बच्चों के लिए कौतूहल का विषय है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को गांधी जी के जीवन के बारे में अवगत कराना है.

इसे भी पढ़े -  जांजगीर बड़ी खबर : KhabarCGNews में खबर प्रसारित होने के बाद हरकत में आई पुलिस, 3 बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाने का मामला, आरोपी गिरफ्तार, उल्टी करने के बाद बच्चों को कराया गया था जिला अस्पताल में भर्ती...

error: Content is protected !!