Sakti Plant Thief : पॉवर प्लांट में चोरी का मामला, चोरी के 6 लाख के सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी जब्त

सक्ती. फगुरम चौकी की पुलिस ने आरकेएम पॉवर प्लांट में चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरों के पास चोरी किए गए लाखों के सामान सहित बोलरो वाहन को जब्त किया है.

 



दरअसल, वीरभान ने फगुरम चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरकेएम पॉवर प्लांट उचपिंडा के रूम में लगे ताले को तोड़कर अंदर रखे 10 नग गन मेटल को कोई चोरी करके ले गया है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 480, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था. वीरभान ने रिपोर्ट दर्ज कराते समय संदेह जताया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी.

इसके बाद पुलिस ने आरोपी तिजेश्वर महिलांगे, विरेन्द्र सिदार, प्रिंस बंजारे को पकड़ा और चोरी के सामान के साथ ही प्रयुक्त बोलेरो वाहन को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!